सारनी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुष विभाग के तत्वाधान में आयुष चिकित्सक डॉक्टर अभयदेव इवने घर-घर जाकर लोगों में दवाई का वितरण कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के चिकित्सक इवने ने बताया कि होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 के सेवन करने से लोगों में बीमारी से लड़ने की क्षमता मे वृद्धि होगी वह घर जाकर लोगों को दवाई देकर उसके फायदे और दवाई लेने के तरीके के बारे में जानकारी समझा रहे हैं।