सारनी। लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ने के पश्चात भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई पर सख्ती से जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर सभी शिक्षण संस्थानों के माध्यम से लाइव ऑनलाइन क्लास लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बगडोना ने बहुत सकारात्मक पहल की है सबसे पहले लॉक डाउन 1.0 में बच्चो को व्यस्त रखने के ओपन स्क्रैच कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया, जिसमे भारी संख्या में बच्चो ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिया जायेगा। इसी कड़ी में अभिभावकों की मुश्किल देखते हुए डीपीएस स्कूल बगडोना ने लाइव क्लासेस प्रारम्भ की है। जिसमें स्कूल के हर एक विद्यार्थी भाग ले रहे है और लाइव क्लास अंतगर्त विद्यार्थियों को होमवर्क समय पर दिया जा रहा है। जिससे कि अभिभावकों के अंदर उत्साह का माहौल क्योंकि बच्चो के खाली समय और पढाई का भूल जाना जैसा उनको टेंशन था, परन्तु दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बगडोना के पहल ने बहुत ही सकारात्मक सोच को बच्चो और अभिभावकों में लाया हैं। लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों में भी लाइव क्लास लगने से खुशी देखी जा रही हैं, साथ ही विद्यार्थी डायरेक्टर भूपेंद्र मालवीय को इस पहल के लिए धन्यवाद भी दे रहे है। डायरेक्टर भूपेंद्र मालवीय ने बताया की बच्चो और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए अगली कक्षा के सिलेबस प्रारंभ कर दिया गया हैं, ताकि बच्चो पर अचानक लोड न आये और लॉक डाउन का सकारात्मक उपयोग हो सके।