आमला। ब्लाक के ग्राम रम्भाखेड़ी में पिछले 1 माह से अधिक समय से गार पत्थरो का अवैध उत्खनन और परिवहन कार्य धड़ल्ले से चल रहा है आलम यह है ग्राम रम्भाखेड़ी से 3 की मी दूरी पर स्थित ग्राम आमा बगोली के बीच पिछले 1 माह से अधिक समय से बाहरी राज्यो के कुछ लोग स्थानीय मजदूरों के माध्यम से गार पत्थरो का भारी मात्रा में अवैध उत्खनन करवाकर उन्हें अलग अलग स्थानों पर भंडारण किया जाता है जिसके बाद रात्रि में ट्रक व ट्राले में पत्थरों को जेसीबी मशीन से लोड करवाकर अन्य शहरों में ले जाने का काम चलता है। वही पत्थरो के उत्खनन व परिवहन के लिए ग्राम पंचयतो तहसील कार्यालय से कोई अनुमति नही ली गई है। जिसके कारण रात में अवैध उत्खनन की भंडारित सामग्रियो को परिवहन किया जाता है। ग्रामीणों की माने तो निजी खेतो के अलावा शासकीय भूमि के रकबो से भी अवैध उत्खनन की सूचनाएं है ।गौरतलब होगा की जिस तरह के गार व अन्य चमकीले पत्थरो का उत्खनन का कार्य चल रहा है इसमें कोई बड़ा झोल है बेशकीमती पत्थरो की कीमत ढ़ील होने के कारण खनिज माफिया इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है। इसमें संलिप्त माफिया पत्थरो के उत्खनन और परिवहन से भारी मुनाफा कमा रहे है और इधर राजस्व विभाग माइनिंग विभाग चुप्पी साधे हुए है।