चिचोली। चिचोली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधिया गाव में  एक महिला का शव नाले मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई महिला के शरीर पर घसीटने  के निशान और गर्दन साड़ी से बंधी हुई मिली। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद में घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधिया  गांव के शनिवार  सुबह ग्रामीणों को पैदल रास्ते से मंदिर जाते समय तेंदूढाना स्कूल ढाना के बीच चिखाल नाला मे गांव की रामकला पति बिसन करोचे उम्र 35 साल की महिला का शव सद्विग्घ अवस्था में महिला पड़ा मिला। महिला का गला कपड़े से बंधा हुआ था एवं शरीर पर घसीटने  के निशान थे और नाक से खून बहा था। महिला की हत्या कर देखने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार पति पत्नी काम से वापस होकर खाना आकर सो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर हत्या की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने थाना प्रभारी अजय सोनी को इस दुर्घटना में गंभीरता से जांच कर के निर्देश दिए और ग्रामीणों से चर्चा की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *