• विजय वानखेडे और मनोज ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री नियुक्त

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू महेंद्र सिंह सोलंकी,एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई जिसने पाथाखेड़ा के विजय वानखेडे एवं मनोज ठाकुर को मोर्चा का महामंत्री एवं रमेश हारोडे, सुभाष डोंगरे,अशोक बारंगे,सुखराम वर्मा को उपाध्यक्ष और प्रवीण कनाटे,रामपाल साहू,प्रवीण सोनी,घनश्याम काले,सुनील साकरें को मंडल मंत्री एवं कोषाध्यक्ष विजय सोनी सह कोषाध्यक्ष देवराव बारपेटे,कार्यालय मंत्री मनीष धोटे,सह कार्यालय मंत्री अजय ठाकुर,सोशल मीडिया प्रभारी दीपक ठाकुर,आईटी प्रभारी निखिल ठाकुर नियुक्त किए गए साथ ही गणेश महस्की को मीडिया प्रभारी,धर्मेंद्र चौधरी हितेंद्र गोलू सोनी राजेश बोडखे ,मनोहर पवार राजेश पटेल संतोष सोनी मोहन मायवाड, डाँ. टी आर गायकवाड,सुनीता यादव, नत्थू देशमुख को मंडल कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कि है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *