बैतूल। पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभाग एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से एक से 5 मार्च 2022 तक अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अभियान चलाये जाने की अपील की है। पांच मार्च को राज्य एवं जिला स्तरीय समारोह में पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत प्राणवायु अवार्ड प्रदान किये जाएंगे।
कलेक्टर श्री बैंस ने इस अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित किया जाएगा। समिति एक से 5 मार्च 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी।
सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों, सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, छात्रावास, पंचायत आदि के परिसरों में भी पौधारोपण किया जा सकता है। उपलब्ध अन्य शासकीय एवं वन भूमियों पर भी पौधारोपण किया जा सकेगा।
इस अभियान से जुडऩे वाला प्रत्येक व्यक्ति पोर्टल https://webcast.gov.in/mp/cmevents पर तथा एक से 5 मार्च के मध्य विशेष रूप से बनाई गई मिसकॉल सेवा नंबर 0755-2706666 पर मिस कॉल देकर सूचना दे सकते हैं। सामूहिक रूप से किये गये पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों से मिस्ड कॉल देने की अपील की गई है।
एक से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाअभियान- कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस
+ There are no comments
Add yours