बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम सालबर्डी में आयोजित होने वाले मेले के सुचारू संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सालबर्डी मेला श्री श्यामेन्द्र जायसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में फायर ब्रिगेड, शुद्ध पेयजल हेतु पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम हेतु आवश्यक पंडाल, शेड, तंबू आदि की व्यवस्था तथा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम संंबंधी जिम्मेदारी जनपद पंचायत मुलताई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसके इंदौरकर को सौंपी गई है। इसी तरह मेला स्थल पर पर्याप्त होमगार्ड सैनिकों की आवश्यक जैकेट, तैराक, पोर्टेबल लाइट आदि की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड्स श्री एसआर आजमी को सौंपी गई है। मेला स्थल पर बेरिकेडिंग व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी वन मंडल दक्षिण मुलताई श्री जीएल जोनवार संभालेंगे। मेला स्थल पर निरंतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था एवं रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सहित आपातकाल में जनरेटर आदि की व्यवस्था मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुलताई के उप महाप्रबंधक श्री संजय यादव संभालेंगे।
प्रभारी तहसीलदार प्रभातपट्टन सुश्री याचिका परतेती एवं सीईओ जनपद पंचायत मुलताई श्री एसके इंदौरकर को मेला स्थल पर नीचे लगने वाली कच्ची दुकानों बिजली पाइंट एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करवाते हुए इन दुकानों को समुचित दूरी पर स्थापित करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेला स्थल पर मंदिर के ऊपर चढ़ते समय श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां, ग्लूकोज, फस्र्ट एड बॉक्स, स्ट्रेचर सहित आवश्यक मेडिकल सुविधा की व्यवस्था ब्लाक मेडिकल ऑफिसर प्रभातपट्टन डॉ. जितेन्द्र अत्रे संभालेंगे।
मेले में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण की व्यवस्था खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शशि भारतीय संभालेंगीं। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम एवं सुचारू आवागमन हेतु आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश राय तथा मेला स्थल पर आवश्यक पेयजल की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुलताई के अनुविभागीय अधिकारी श्री जेएस लालवानी को दी गई है।
मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुलताई सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदेही, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी प्रभातपट्टन एवं थाना प्रभारी आठनेर को कार्यभार सौंपा गया है। उक्त अधिकारी आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदेही यातायात व्यवस्था संबंधी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *