प्रधानमंत्री आवास योजना के हितलाभ का वितरण 23 फरवरी को

Estimated read time 1 min read

सारनी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्र हितग्राहियों से 23 फरवरी 2022 को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों के ग्रहप्रवेश, भूमिपूजन, हितग्राही किश्त से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजे से नगरपालिका कार्यालय सारनी में किया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, योजना के पात्र हितग्राहियों आदि को सूचना पत्र जारी कर दिनांक 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours