सरताज इलेवन बैतूल ने आर बाँयस घोड़ाड़ोगरी और मोनेश कंस्ट्रक्सन दमुआ को हराकर सुपर 8 मे पहुची

Estimated read time 0 min read

सारनी। कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब  के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के
ग्यारवे दिन तीन मैच खेले गये। पहला मैच आर बॉयज घोडाडोगरी एवं सम्राट क्लब बैतूल के बीच खेला गया।।  आर बॉयज घोडाडोगरी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।  पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्लब बैतुल  ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 88 रन बनाए । 89 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर बॉयज घोडाडोगरी ने 3 विकेट खोकर 10 ओवर में 89 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच जीत लिया । इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर बॉयज घोडाडोगरी के योगेश मालवीय जिन्होंने बल्ले से 39 रन और गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।
आज के दिन का दूसरा मैच सरताज इलेवन बैतूल और मोनेश कंस्ट्रक्शन दमुआ के बीच खेला गया। जिसमें सरताज इलेवन बेतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन का लक्ष्य मोनेश कंस्ट्रक्शन दमुआ के सामने रखा । लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोनेश कंस्ट्रक्शन दमुआ ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई और यह मैच 38 रन से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच बनारसी जिन्होंने बल्ले से 36 रन बनाए मैन ऑफ द मैच बने।

आज के दिन का तीसरा मैच आर बॉयज घोडाडोगरी और सरताज इलेवन बैतूल के बीच खेला गया आर बॉयज घोडाडोगरी  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर बॉयज घोडाडोगरी  ने निर्धारित 10 ओवरों 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए और सरताज इलेवन बैतूल के सामने 84 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरताज इलेवन बैतूल ने आठवें ओवर में 84 रन बनाकर 9 विकेट से यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल बघेल जिन्होंने बल्ले से 33 रन और 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।
मैच के मुख्य अतिथि काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े सचिव देवेंद्र सोनी चंद्रभान सिंह रघुवंशी ओम प्रकाश सिंह संजय प्रजापति रंजीत सिंह  देवमनलाल डेहरिया जीपी सिंह नन्हे सिंह योगेश बर्डे  गणेश मस्की अमित अग्रवाल अजय प्रजापति खुशीलाल पवार किशोर डेहरिया बंटी पंडाग्रे राजा गोहे सुभाष सिंह संजीत चौधरी रोहन रघुवंशी ललित रघुवंशी गणेश मस्की शुभम जैन चांद अंसारी रोहित अग्रवाल अंकित सिंह उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours