• गयी थी रेप की शिकायत करने करवा दिया राजीनामा बैतूल में भटक रही रेप पीड़िता 9 साल से कर रहा था युवक दैहिक शोषण

बैतूल। रेप की शिकायत दर्ज कराने थाने गई युवती का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं करते हुए राजीनामा करवा दिया। युवती वह कार्रवाई के लिए भटक रही है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। एसडीओपी ने मामले में जांच का भरोसा दिया है।

23 साल की युवती ने बुधवार को दोबारा एसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। युवती का आरोप है कि उसका और शिवम का 9 साल से अफेयर चल रहा था। उसने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। शादी के लिए कहने पर वह मुकर गया। मैं शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची तो पुलिस ने मेरे पिता, भाई और आरोपी के पिता को बैठाकर राजीनामा करवा दिया। राजीनामे के बावजूद आरोपी उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है।

युवती के मुताबिक वह गर्भवती है, लड़का उससे बात भी नहीं कर रहा है। वह उसके खिलाफ कार्रवाई चाहती है। मामले में एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। आवेदन मिलते ही वे कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा – पुलिस ऐसा कोई राजीनामा नहीं कराती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *