सारनी। कोविड-19 के कारण वन्यजीवों को भी इस भीषण गर्मी में भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है एवं कई पालतू दुधारू जानवर एवं पक्षी भी भोजन पानी के लिए सडको पर भटक रहे है।
वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड में कई स्थानों पर गायों के लिए भूसा एवं दलिया रखी गई है एवं पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था भी स्वयं के पैसे की जा रही है। विभिन्न वार्डों के युवा अपने घर के सामने पानी की टंकी एवं पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व नपा अध्यक्ष शेषराव हूरमाडे, अशोक व्यास, मनीष खातरकर, रामराज रघुवंशी, आनंद उपराले, सोमनाथ चटर्जी, विनोद पंडाग्रे, विश्वजीत विश्वास, पूरब चौकीकर के द्वारा अपने घरों पर आवारा मवेशियों के लिए पानी पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की है। वार्ड क्रमांक 20 से पार्षद संदीप झपाटे ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के कारण कई गरीब एवं मजदूरों को पूर्व में भी उनके द्वारा सूखा, अनाज, सब्जियां फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की है। जरूरत पड़ने पर वार्डवासियों को आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है साथ ही मानवीय संवेदना के अतिरिक्त आवारा भविष्य एवं वन्यजीवों की चिंता भी की जा रही है। दुधारू जानवर को कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक सड़कों पर छोड़ दिया है उनके लिए भी भूसा और पानी की जनभागीदारी से और स्वयं के व्यवसाय व्यवस्था की जा रही है।
बेजुबान पशुओं की मदद कर रहे नगर के युवा
+ There are no comments
Add yours