सारनी। ग्राम गोलाई खुर्द में आशा कार्यकर्ता लता यादव की सूचना पर बिना समय गवाएं मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने ओबेदुल्लागंज से आये लोगो की थर्मल सक्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन किया। गौरतलब है कि बाहर से आये सभी जनो को ग्रामीणों ने ग्राम के बाहर रुकवाया गया था। जिसके बाद आरबीएस के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सूर्यवंशी द्वारा ग्राम में ही पहुँचकर सभी की स्क्रीनिंग की साथ ही ग्रामीणों को समझा कर होम क्वारंटाइन कराया। मौके पर पंचायत सचिव, एएनएम, सेक्टर सुपरवाइजर सभी उपस्थित थे। वही स्क्रीनिंग के पश्चात सभी बाहरी लोगों की लाइन लिस्टिंग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में जमा की गयी।