• कार्यकर्ता सम्मेलन मे बोले अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

बैतूल। आजादी के बाद 70 वर्षो में देश पर पचास साल तक कांग्रेस का एक छत्र शासन रहा। इस दौरान मुसलमानो ने पेटिया भर भर कर कांग्रेस को वोट दिया और उसकी ताकत बढाई। मुसलमानो का रहनुमा बनने वाली कंाग्रेस पार्टी के राज में यह वर्ग इतना पिछडा और अशिक्षित क्यो रहा इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। उक्त उदगार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने जिला कार्यालय विजय भवन में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन मे व्यक्त किए। सम्मेलन मे सांसद दुर्गादास उइकेे, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, कोषाध्यक्ष अमजद भाई, कार्यालय मंत्री समीर भाई, प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, जिलाध्यक्ष शारिक खान, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद प्रमुखरूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे मोहम्मद शफी, मोहसीन खान का अतिथीयो द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानो को अपनी जागीर समझा और भाजपा का भय बताकर शोषण किया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जो सबका साथ ,सबका विकास की राह पर चलती है। भाजपा की सरकार ने जितनी योजनाए लागू की उसका सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को मिला है। सांसद डीडी उइके ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गो का सर्वागीण विकास चाहती है उन्होने अल्पसंख्यक भाइयो से कहा कि वे अटल जी और मोदी जी की सरकार की तुलना सच्चे मन से कांग्रेस सरकार से करें। सच सामने आ जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग का सच्चा हितैषी कौन है। विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भाजपा कभी भी धार्मिक भंेदभाव नही करती। भाजपा की जहां सरकारे है वहां सभी वर्गो का समान रूप से विकास हो रहा है। भाजपा ने कभी भी धर्म आधारित राजनीति नही की। ये तो कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम था जो अब समाप्त हो गया है। मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन ने कहा कि भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को लेकर काम करने वाली पार्टी है। जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास करना है। जिले में पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी का जिले भर से आए कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने और आभार मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान ने व्यक्त किया। सम्मेलन में बडी संख्या में पूरे जिले से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान से हुआ। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *