बैतूल। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किए गए खिलवाड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कोठीबाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस और पंजाब सरकार की सद्बुद्वि के लिए मौन धरना दिया और महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर बैतूल को सौपा। सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे के नेतृत्व में लगभग दो सैकडा भाजपा कार्यकर्ताओ ने कोठीबाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लगभग एक घंटे तक मौन धरना दिया। प्रारंभ में सांसद श्री उइके ने मौन धरना के विषय में बताया। धरने के पश्चात कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर अमनवीरसिंह बैस को सौंपा। ज्ञापन में 5 जनवरी को पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किमी दूर उनका काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहंुचा तो कुछ प्रदर्शनकारियो ने उनका मार्ग अवरूद्व कर दिया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कोई सामान्य घटना न होकर किसी गहरे षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होती है। ज्ञापन में कहा गया है कि पंजाब सरकार की अक्षमता या फिर षडयंत्र के चलते प्रधानमंत्री के प्राणो को संकट में डालना बेहद निंदनीय है। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना की विस्तृत जांच हो और दोषियो को दंडित किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसकी भी पूरी व्यवस्था हो। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, प्रेमकुमार मालवीय, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ,कमलेश सिंह, जिला मंत्री अतीत पंवार, कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, सहकोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष  विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नितीन बारस्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर ंिसह चंदेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, ममता भटट, शशी राजपुत, साक्षी सतीजा, माधुरी साबले, विनीता शर्मा, सुनिता देशमुख, पूनम पाल सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *