बैतूल। पीएम की भटिंडा में सुरक्षा में चूक से भाजपा आगबबूला है। गुरुवार देर शाम युवा मोर्चा ने यहां सांसद की मौजूदगी में बड़ी मशाल रैली निकालकर पंजाब के सीएम का पुतला फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने मशाल रैली निकाली और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का लल्ली चौक पर पुतला दहन किया गया। मशाल रैली में चन्नी सरकार, कांग्रेस शासन के विरोध में नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में बैतूल सांसद दुर्गादास उइके भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के हित के लिए सदैव प्रयासरत हैं तथा वह पंजाब में विकास परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे थे, लेकिल कांग्रेसी शासन द्वारा उनकी सुरक्षा में चूक करना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *