बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बहनो ने आज गुरूवार को कोठीबाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक सामान्य लापरवाही नही बल्कि कांग्रेस नेतृत्व के ईषारे पर पंजाब सरकार द्वारा रचा गया षडयंत्र है। इस घटना ने पूरी दुनिया में भारत को और उसके लोकतंत्र को शर्मसार किया। श्रीमती मालवी ने कहा देष की करोडो जनता की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री के साथ थी इसीलिए वे सकुषल है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हो और देष की सेवा करते रहे इस कामना से आज महिला मोर्चा की बहनो ने महामृत्युंजय जप किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, सुनीता देषमुख, ममता भटट, माधुरी साबले, वर्षा खाडे, शारदा पाटिल, साक्षी शर्मा, कल्पना मांझी, रेखा नायक, नीतू चढोकार, रोमा रावत, इंदु ढडोरे, शगुन शर्मा, अल्पना दुबे, कृष्णा मिश्रा, सरिता राठौर, नीता सोनकपुरिया सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *