• रोको-टोको अभियान के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

बैतूल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए समूचे जिले में आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए गुरूवार को भी रोको-टोको अभियान संचालित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के दलों द्वारा बाजारों एवं दुकानों में संपर्क कर लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए भी कहा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल नगर में मास्क नहीं लगाकर चलने वाले 77 लोगों से सात हजार 700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह भैंसदेही में सात लोगों से 700 रुपए, भीमपुर में चार लोगों से 400 रुपए एवं आठनेर में 11 लोगों से 1100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। शाहपुर में 54 लोगों पर पांच हजार 400 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई। घोड़ाडोंगरी में मास्क नहीं लगाने वाले 19 लोगों से 1900 रुपए जुर्माना वसूला गया। चिचोली में 22 व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाकर 2200 रुपए जुर्माना वसूला गया। आमला विकासखंड के बोरदेही में मास्क नहीं लगाने वाले तीन व्यक्तियों पर 300 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई।
जिले के अन्य स्थानों पर भी रोको-टोको अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने की जानकारी दी गई। साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया। जिले में कोरोना से बचाव के लिए रोको-टोको अभियान एवं मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई सतत जारी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *