सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारणी की छात्रा पायल मालवीय का चयन विश्वविद्यालय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि सारणी शहर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने छात्रा की इस उपलब्धि पर छात्र छात्रों एवं महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री मनोज नागले सहित अन्य स्टाफ को बधाई प्रस्तुत की और कहा कि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं इसी लगन से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कर सफलता अर्जित करें उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बालाघाट मे किया गया था जिसमें सारणी महाविद्यालय की छात्रा पायल मालवीय ने जिले का प्रतिनिधित्व किया था महाविद्यालय की प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा की विश्विद्यालय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सफलता हेतु आशीर्वाद प्रेषित किया है।