बैतूल। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने रिटर्निंग अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में नाम-निर्देशन पत्र जमा करने की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क, विद्युत अदेय प्रमाण पत्र काउंटर, OLIN नाम-निर्देशन पत्र व्यवस्था सहित अन्य इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही नाम-निर्देशन पत्र जमा करने का निर्धारित समय पूर्ण होने पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से घोषणा करवाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पंचायत आम निर्वाचन के तहत बनाए गए मतदान केन्द्रों, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं ईव्हीएम व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं मतदान पत्र व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। मतगणना स्थलों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मतदान दलों मतदान केन्द्रों के लिए रवानगी एवं मतदान सामग्री वितरण करने की व्यवस्था के संबंध में भी प्रेक्षक द्वारा जानकारी ली गई। अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमपी बरार भी इस दौरान मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *