बैतूल। पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 (प्रथम एवं द्वितीय चरण) शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 13 के समीप कक्ष में संचालित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07141-230338 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला श्रम पदाधिकारी श्री धम्मदीप भगत बनाए गए हैं। श्री भगत का मोबाइल नंबर 8817058979 है। कंट्रोल रूम में राउण्ड-द-क्लॉक कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिनका दायित्व होगा कि प्राप्त सूचनाओं को विधिवत पंजी में दर्ज कर तत्काल प्रभारी अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कंट्रोल रूम में संधारित पंजी का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे।

जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
जिले की प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जनपद पंचायत बैतूल में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07141-234494 है। यहां के प्रभारी लेखापाल श्री जीपी राठौर हैं, इनका मोबाइल नंबर 9893558366 है।
जनपद पंचायत शाहपुर में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07146-273139 है। यहां के प्रभारी अंकेक्षक श्री भूपेन्द्र वर्मा हैं, इनका मोबाइल नंबर 8770539230 है।
जनपद पंचायत आमला के लिए तहसील कार्यालय आमला में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07147-285332 है। यहां के प्रभारी कानूनगो श्री मगन रावत हैं, इनका मोबाइल नंबर 9516687466 है।
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के लिए तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में स्थापित कंट्रोल रूम की प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शशि प्रभा इक्का हैं, इनका मोबाइल नंबर 9425124027 है।
जनपद पंचायत आठनेर में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07144-286445 है। यहां के प्रभारी सहायक प्रबंधक श्री विनोद कुमार चढ़ोकार हैं, इनका मोबाइल नंबर 96175348772 है।
जनपद पंचायत मुलताई के लिए तहसील कार्यालय मुलताई में स्थापित कंट्रोल रूम के प्रभारी बीआरसी श्री आशीषचन्द्र शर्मा हैं, इनका मोबाइल नंबर 9340487389 है।
जनपद पंचायत चिचोली में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07145-244101 है। यहां के प्रभारी सहायक ग्रेड-3 श्री मुकेश सोनारे हैं, इनका मोबाइल नंबर 9893854356 है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *