बैतूल। जिले के शाहपुर विकासखंड के मोतीढाना में कोरोना संक्रमित चार पॉजिटिव केस आने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने मंगलवार को मोतीढाना का भ्रमण कर कंटेनमेंट क्षेत्र एवं वहाँ की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शाहपुर श्री अनिल सोनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *