सारणी। शासकीय महाविद्यालय सारणी में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी कर अपने अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाई और रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रमिला वाधवा  ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बैतूल जिले की काोविड-19 की नोडल अधिकारी डॉ अंकिता सीते उपस्थित रही, इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डॉ पुरुषोत्तम सरयाम ,डॉ रश्मि ठाकुर एवं डॉ प्रकाश माकोड़े (सीएचएम) घोड़ाडोंगरी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनके चिकित्सकीय मार्गदर्शन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक व अशैक्षणिक तथा कार्यालयीन स्टाफ के विभिन्न सदस्यों के रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की जांच की गई और रक्तदान के इच्छुक विद्यार्थी एवं महाविद्यालयीन सदस्यों ने रक्तदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं अतिथि के रूप में उपस्थित सभी चिकित्सकीय स्टाफ ने भी रक्तदान के संबंध में अपने-अपने वक्तव्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए ,इसके साथ ही महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के श्री प्रदीप पंद्राम एवं डॉ रश्मि रजक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी इसी प्रकार की अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ. प्रताप राजपूत,राजनीतिविज्ञान विभाग के डा.हरीश लोखंडे,समाजशास्त्र विभाग के श्री मनोज कुशवाहा,महाविद्यालय के खेलाधिकारी श्री मनोज नागले एवं महाविद्यालय के ग्रंथपाल श्री भीमराव से ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की व्यवस्था में योगदान दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ जिनमें शिक्षक श्री आर सी गुजरे,वीरेंद्र चौरे,श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती गंगा चौरे,श्रीमती निकिता सोनी ,श्रीमती दीपिका सोनी ,श्रीमती ज्योति भावरासे,श्रीमती संगीता उघड़े,श्री शाहिद खान,श्रीमती कविता धोटे और श्रीमती लक्ष्मी नागले और श्रद्धा वागदरे,समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *