सारनी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे दिन का पहला मैच सलैया विरुद्ध तवाकाटी के बीच हुआ जिसमें 10 विकेट से सलैया की टीम विजेता रही, दिन का दूसरा मैच पार्ट टाइम क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी विरुद्ध छुरी के बीच हुआ जिसमें छुरी ने जीत दर्ज की दिन का तीसरा मुकाबला भगवा भारत घोड़ाडोंगरी विरुद्ध प्राइड इलेवन घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ जिसमें भगवा भारत की टीम ने जीत दर्ज की मैच के मैन आफ द मैच अमरज्योति चंदेलकर रहे जिन्होंने 16 गेंदों पर 32 रन की बेहतरीन पारी के साथ-साथ चार कैच भी लिए समिति में संरक्षक तीर्थराज माथनकर,कपूर वर्मा, अरविंद गायकवाड, संजय पवार, आयुष पवार, योगेंद्र मालवीय, भीम पवार, शिवेंद्र मालवीय, राजाराम यादव, नरेंद्र चोकसे, दीपक धोटे का बेहतरीन योगदान रहा।