सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में वार्ड 2 से 13 तक की सड़कों के पेंच रिपेयर , बीटी रिनीवल कोट कार्य व वार्ड 10 मछलीकांटा क्षेत्र में एलटी लाइन विस्तार कार्य के लिए मंगलवार को आमला – सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया।

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 7-8 वर्ष पूर्व नगर पालिका ने मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी की आवासीय कॉलोनी की सड़कों का पेंच व बीटी रिनीवल कोट कार्य किया था । इस दौरान मप्रपाजंकलि द्वारा सीवरेज लाइन व जलावर्धन योजना की लाइन विस्तार के लिए सड़कें खोदी गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने मुख्मंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना- (तृतीय चरण) के तहत करीब 1.40 करोड़ रूपये सुधार का प्राकलन तैयार किया। वार्ड 2 से 13 के बीच करीब 10 किमी लंबाई से सड़कों में सड़कों का सुधार होना है। इसी तरह वार्ड 10 मछलीकांटा के गोंडी मोहल्ला में बिजली समस्या को देखते हुए 11.32 लाख रूपये से एलटी लाइन विस्तारीकरण का प्राकलन तैयार किया। दोनों कार्यों का भूमिपूजन मंगलवार 30 नवंबर2 2021 को आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा महामंत्री कमलेश सिह, पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे,राजकुमार नागले,मुकेश यादव,सुंनंदा पाटिल,रेवाशंकर मगरदे,बबलू बामनकर,मो० इलियास,प्रकाश ड़ेहरिया,विनय मदने,योगेश बर्डे,विन्नी राय,प्रविण सोनी,राहूल कापसे,ज्योति नागले,रवि पान्से,बबलू नरै,अंसीम मंडल,रंजन मंडल,बाबू,उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *