बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने पार्टी के सभी पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियो, कार्यकर्ताओ से संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की जयंती घर पर ही मनाने की अपील की है। श्री माकोडे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ,प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देषानुसार पार्टी कार्यकर्ता अपने -अपने घर में ही रहकर बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाएं। साथ ही सरकार के दिए दिषा निर्देषो एवं सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम 2 बस्ती में राषन एवं राहत सामाग्री एवं मास्क (फेसकवर) वितरित करें। इसके अलावा लोगो को कोरोना मुक्त बस्ती का संकल्प दिलाएं। श्री माकोडे ने कहा कि यह कार्य सभी बूथ पर आवष्यक रूप से किए जाए। आरोग्य सेतू एप्प डाउनलोड करने हेतू प्रेरित करें – भाजपा जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने कार्यकर्ताओ से कहा है कि वैष्विक महामारी कोरोना से लडाई मे आरोग्य सेतू एप्प बहुत कारगर है। इसीलिए सभी कार्यकर्ता स्वयं एप्प डाउनलोड करे एवं लोगो को भी इस हेतू प्रेरित करें। श्री माकोडे ने कहा कि इस समय गरीबो ,मजदूरो, वंचितो की सेवा करना ही राष्ट्रीय धर्म है। अतः सभी कार्यकर्ता यथा संभव सहायता करें। साथ ही पीएम केयर फंड मे अधिक से अधिक राषी जमा करने हेतू लोगो को प्रेरित करें।