पावर प्लांट के 26 सौ अधिकारी कर्मचारी होंगे लाभांवित

सारनी। पावर प्लांट के गेट सात में कोरोना की रोक थाम के लिए लगाया गया सैनिटाइजेशन टनल से बिजली घर के 26 सौ शासकीय और अर्धशासकीय कर्मचारी लाभांवित होगें। प्लांट के गेट सात में सैनिटाइजेशन टनल में सौ लीटर पानी में 10 एमएल सोडियम हाइड्रो क्लोराइट का उपयोग किया जा रहा है। यह मशीन दस सैकेंड़ में सैनेटाइजर कर देता है। मशीन के सेंटर में दो स्थानों पर 12 नौजल लगाए गए है। यह मशीन 100 लीटर पानी में करीबन 125 लोगों को सैनेटाजर कर सकेगी। कंपनी प्रबंधन ने सैनिटाइजेशन टनल को  31 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया जिसका संचालन कंपनी करेगी। गौरतलब रहे कि बिजली घर के मुखिया ने कोरोना सुंक्रमण से बचाव के लिए पावर प्लांट के अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गेट  सात में लगाई गई सैनेटाजर टनल से अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं मुख्य अभियंता ने पावर प्लांट के सभी आफिसों में सुरक्ष के 3 सौ लीटर सैने टाजर वितरित किया जा चुका है।

गेट पर लगी मशीन के अलावा एक अतिरिक्त मशीन में भी सैनिटाइजेशन  भरकर रखा गया इसका उद्देश्य  निरंतर सेवा  को बनाए रखना है। वही इस मामले में सतपुडा पावर प्लांट सारनी के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार संकुले ने बताया कि कोरोना वायरस से पावर प्लांट के अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गेट सात में सैनिटाइजेशन टनल लगाया गया है। जो आवागमन के दौरान सभी को सैनिटाइजेशन करेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *