बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों दीप एक साथ जलाकर बैतूल की जीवन रेखा मानी जाने वाली माचना नदी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विवेकानंद वार्ड स्थित माचना नदी के तट पर विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, सहायक कलेक्टर श्री अंशुमन राज, जल प्रहरी श्री मोहन नागर, पूर्व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री आनंद प्रजापति सहित सैकड़ों नागरिकों ने दीपदान कर आरती उतारी एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मानव जीवन में नदियों का महत्व बताते हुए नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील की। सहायक कलेक्टर श्री अंशुमन राज द्वारा माचना पुनर्जीवन अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नदियों के महत्व एवं नदी के पुनर्जीवन से संबंधित तकनीकी बिंदुओं को प्रस्तुत किया। पर्यावरण की दिशा में लगातार कार्य कर रहे जल प्रहरी श्री मोहन नागर द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं दीपदान के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि नदियां हमें वर्ष भर पानी देती है, हम वर्षाऋतु में उसे पानी देने के लिए जल संरचनाओं का निर्माण करें।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद श्री हेमंत खंडेलवाल एवं पूर्व नपाध्यक्ष श्री आनंद प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के श्री अमोल पानकर द्वारा किया गया। इस दौरान उपप्रधान जिला पंचायत श्री नरेश फाटे, नागरिक बैंक अध्यक्ष श्री अतीत पंवार सहित सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *