सारनी। पाथाखेड़ा स्थित फुटबॉल ग्राउंड का नाम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउण्ड किया गया। गौरतलब है की लम्बे समय से पाथाखेड़ा स्थित फुटबॉल ग्राउंड का नाम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउण्ड करने की माँग वार्ड़ पार्षद,जाप्रतिनिधियो एव नगर वासियों द्वारा कि जा रही थी। क्योकि पाथाखेड़ा फुटबॉल ग्राउंड से भारत रत्न स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की यादें जुड़ी है जब अटल बिहारी वाजपेयी जी बैतुल प्रवास पर आए थे तब पाथाखेड़ा फुटबॉल ग्राउंड पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेडा पर ऐतिहासिक जन सभा को सम्बोधित किया था जो आज भी यहा के जनता के जनमानस पर अंकित है। नगर पालिका द्वारा पुर्व में ही नगर पालिका के परिषद सम्मेलन की बैठक में पार्षदो की मांग पर फुटबाल ग्राउण्ड पाथाखेड़ा का नामकरण स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड करने हेतु प्रस्ताव परिषद मे पास किया गया था। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतीनिधी एवं जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक रंजीत सिंह ने फुटबाल ग्राउण्ड पाथाखेडा का नाम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउण्ड करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष सहीत समस्त पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उक्त ग्राउण्ड पर आने वाले दिनो में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में 25 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन एव उनकी प्रतिमा की स्थापना को लेकर इसकी रुप रेखा खेलप्रेमियो द्वारा सांसद विघायक एव नगरपालिका परिषद से की जायेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *