बैतूल। श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान तथा संभागीय महासचिव विशाल बतरा की अनुशंसा पर बैतूल जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में शंकरराव चडोकार को नियुक्त किया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया पूरे जिले में वर्ष 2022 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। ताकि श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल एक मजबूत पत्रकार संघ बनकर पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाए। इसलिये चिचोली के वरिष्ठ पत्रकार शंकरराव चडोकार चिचोली ब्लाक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। शंकरराव चडोकर पिछले 18 वर्षों से दैनिक जागरण समाचार में संवाददाता के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में दैनिक स्वतंत्र समय समाचार में चिचोली के संवाददाता है। लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता के कारण उन्हें चिचोली ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से चिचोली ब्लाक में श्रमजीवी पत्रकार संघ को मजबूती और सक्रियता मिलेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *