
बैतूल। आमला-छिंदवाडा मैमू पैसेंजर टेªन का शुभारंभ करने आमला पहुंचे सांसद दुर्गादास उइके एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। श्री उइके एयरफोर्स स्टेशन आमला के एयरचीफ आफिसर सलमान अख्तर के निमंत्रण पर पहुंचे थे। जहां एयरचीफ आफिसर ने उन्हे स्टेशन की गतिविधियो की जानकारी दी और अवलोकन कराया। इस दौरान एयरफोर्स की सीमाओ से लगे गांवो की समस्याओ पर चर्चा हुई। सांसद श्री उइके का व्यस्त दौरा होने के कारण वे पूरा समय नही दे पाएं। उन्होने आगामी दौरे में स्टेशन आने का आष्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ नेता मूकेश खंडेलवाल भी सांसद के साथ थे।