रानीपुर। प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम बन रहा रानीपुर थाना  होशंगाबाद रेंज के आईजी श्रीमती दीपिका सूरी पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद वअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान शाहपुर एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा  ने गुरुवार को थाने का किया निरीक्षण करअधिकारी व कर्मचारियों  को दिए आवश्यक दिशा निर्देश एवंआजादी की लड़ाई एवं पुलिस से जुड़े ऐतिहासिक सामग्री व  इतिहास का अवलोकन किया
पुलिस थाने की पुरानी भवन को पुलिस म्यूजियम बनाया जा रहा है यह म्यूजियम मध्य प्रदेश का पहला म्यूजियम होगा जिसमें आजादी के लडाई से संबंधित एवं पुलिस संबंधित ऐतिहासिक चीजें रखी जा रही है  पुलिस म्यूजियम की तैयारियों को लेकर होशंगाबाद रेंज के आईजी श्रीमती दीपिका सूरी बैतूल पुलिस अधीक्षक एसपी सिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने गुरुवार को रानीपुर थाने के पुराने भवन जो कि म्यूजियम बनाया जा रहा जिसका निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाएं देखी।
इसके साथ ही एसपी ने कार्य में प्रगति लाने के संबंध में जिसे उक्त संबंध में ठेकेदार ब समस्त थाना प्रभारी समय रहते ही शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए इस दौरान सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान शाहपुर एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा थाना प्रभारी रानीपुर डीएसपी अजय गुप्ता  एसआई नंदकिशोर पाल एएसआई अवधेश नारायण तिवारी शेख रफीक कुरैशी प्रधान आरक्षक सीताराम उई के अजीत मवासे , संदीप  इवने नरेंद्र राजपूत विनीत चौधरी संदीप यादव तिलक खरते सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित था।

बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने होशंगाबाद से आई आईजी मैडम को रानीपुर थाने से जुड़े कार्य के बारे में अवगत कराते हुए  बताया कि रानीपुर थाने से कई ऐतिहासिक बातें जुड़ी हुई है। रानीपुर थाने का पुराना भवन 1913 में बनाया गया है 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान आदिवासी भाइयों ने थाने का घेराव किया था। पुराने भवन में लगे लकड़ी के खंभे पर आज भी घेराव के दौरान चलाई गई कुल्हाड़ी के निशान है। आज भी उपलब्ध है  इसलिए इस थाने का चयन किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *