• आसपास अभियान को देगे बढ़ावा
  • बगडोना में खुलेगा सहायता केंद्र

सारनी। बैतूल जिले में अपराध नियंत्रण एवं रिकवरी का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है। आरक्षको की भर्ती चल रही है जल्द ही सभी थानों में पुलिस की कमी को पूरा किया जायेगा। उपरोक्त उदगार होशंगाबाद रेंज की आईजी दीपिका सूरी ने थाना सारनी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान वक्त किये हैं। इस मौके पर एसपी सीमाला प्रसाद,एडिंशनल एसपी नीरज सोनी,एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,टीआई आदित्य सेन मौजूद थे। गुरुवार को शाम 4 बजे थाना सारनी में आईजी  दीपिका सूरी ने सालाना निरीक्षण किया। थाने के अपराधों की समीक्षा करने के बाद रिकॉर्ड देखने के बाद सन्तोष जाहिर किया। आईजी सूरी ने थाने में महिला डेस्क,विवेचक रूम, पुलिस बेरिक की जांच के बाद पुराने थाने भवन में बनी केंटीन एवं पुलिसकर्मियों के आवास गृह की जानकारी ली। आईजी ने कहा कि दीपावली त्यौहार को देखते हुए एसपी को निर्देश दिये हैं। पुलिस की चौकसी बढ़ाने एवं वाहनों की चेंकिग लगातार करने को कहा है। एसपी बैतूल के आत्महत्या रोकने के लिए आसपास अभियान कारगर साबित हो रहा है। इस अभियान को रेंज स्तर तक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। महिला सम्मान एवं टीआई मेरा भाई जैसे अभिनव प्रयास बेहद सराहनीय है। रानीपुर थाने के पुराने भवन को पुलिस म्यूजियम बनाया जा रहा है। प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम रानीपुर थाना क्षेत्र में बना है। आइजी सूरी ने महिला पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों से चर्चा की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *