बैतूल। देश में 100 करोड लोगो का वैक्सीनेशन होने पर जिले के शत प्रतिशत वैक्सीनेशन संख्या के सेंटरो के स्वास्थकर्मियो का भाजपा द्वारा सम्मान किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुषल मार्गदर्षन में संपन्न हुए कार्य के लिए उनको धन्यवाद भी दिया जा रहा है। बडोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल के नेतृत्व में गत दिवस बाजपूर, बरसाली,भडूस, भोगीतेढा में शत प्रतिषत वैक्सीनेषन होने पर उपस्वास्थ केन्द्रो पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ ने स्वास्थकर्मियो का तिलक लगाकर एवं शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर पुरूषोत्तम यादव, रामेष्वर भगत, श्यामसिंह चौहान, सुरेष साहू, माखन पाल, सेठू भैया, कृष्णा पाठा, षिवपाल गोचरे, जितेन्द्र सिंह चंदेल, महेन्द्र सिंह चंदेल सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *