- भाजपा जिलाध्यक्ष ने माना आभार
बैतूल। सूर्यपुत्री मॉ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र नगरी मुलताई में मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम एक करोड 20 लाख 82 हजार रू. के निर्माण कार्य करेगा। इस संबध में पर्यटन विकास मंत्री उषा ठाकुर के पत्र पर निगम द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम की इस पहल का भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ,भाजपा प्रदेषअध्यक्ष वीडी शर्मा, पर्यटन विकास मंत्री सुश्री उषा ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन विकास मंत्री उषा ठाकुर के पत्र के संदर्भ में कलेक्टर बैतूल को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि पर्यटन विकास मंत्री के निर्देषानुसार सुर्यपुत्री मॉ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र नगरी मुलताई जिला बैतूल में 60.43 लाख की लागत से घाट नवीनीकरण एवं जनसुविधाओ का विकास, 35.70 लाख की लागत से घाट पर डे शेल्डर ( धर्मषाला) का निर्माण और 24.69 लाख की लागत से रानी तालाब पर घाट एवं जनसुविधाओ का विकास किया जाना है। पर्यटन विकास निगम ने कलेक्टर बैत्ूल से प्रोफार्मा में नगर पालिका की एनओसी मांगी है ताकि शीघ्र कार्य शुरू किए जा सके। लगभग सवा करोड रू. के कार्यो से मॉ ताप्ती उदगम स्थल पर विकास कार्यो से पवित्र नगरी मुलताई आने वाले श्रद्वालुओ को लाभ मिलेगा। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेषअध्यक्ष वीडी शर्मा ,पर्यटन विकास मंत्री उषा ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।