सारनी। वन विभाग ने रिजर्व फारेस्ट के अंतर्गत आने वाली सारंगा नदी रेत से भरी टेक्ट्रर ट्राली को पकड़कर वन अधिनियम का मामला दर्ज किया है। डीएफओ पुनीत गोयल के निर्देशन एवं एसडीओ विजय मौर्य के मार्गदर्शन में रेंजर अमित साहू के नेतृत्व में चोपना बीट रिजर्व फारेस्ट 287 बी की सारंगा नदी में रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ा है। श्री साहू ने कहा कि नदी में रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली के पास सोनू पिता प्रेमलाल उइके निवासी कोहिल्या वन ग्राम से रायल्टी के बारे में पूछताछ करने में रॉयल्टी नही होने की बात बताई है। वन विभाग ने फर्गुन कंपनी के लाल रंग का ट्रैक्टर ट्रॉली क्रंमाक एमपी 48 ए 6993 को जप्त किया है। रेंजर अमित साहू ने कहा कि जप्त ट्रैक्टर ट्रॉली एवं रेत पर वन अधिनियम 1927 धारा 26/1 एवं छह 41/2 तथा एमपी अभिवहन वनोपज नियम 2000 के तहत अपराध क्रमांक 69/40 दिनांक 22 अक्टूबर 21 करवाई की है। वन विभाग की कार्यवाही से रेत माफियो में हड़कंप मच गया है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *