सारनी। आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डाँ योगश पंडाग्रे ने बुधवार को सह परिवार नपा क्षेत्र सारणी के अंतर्गत बगडोना शोभापुर पाथाखेड़ा सारणी की विभिन्न दुर्गा पंडालो में विराजित जगत जननी मां भगवती का पुजन एवं दर्शन किया। गौरतलब है कि विधायक डॉक्टर पंडाग्रे द्वारा नवरात्र में अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विराजित मां दुर्गा के पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों में उपस्थिति दे रहे हैं इसी क्रम में शारदीय नवरात्र के महा अष्टमी तिथि पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे सह परिवार सारणी मे विभिन्न स्थानों पर विराजित आदि शक्ति मां दुर्गा के दर्शन करने सहपरिवार पहुंचे। जहाँ उन्होने दो दर्जन से ज्यादा दुर्गा पंडालो में अपनी उपस्थिति दर्ज कर नगर की समृद्धि खुशहाली और विकास के लिए आदिशक्ति भगवती भवानी से प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम जिला महामंत्री कमलेश सिंह विधायक नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा मंडल महामंत्री किशोर बरदे, जीपी सिह,दशरथ सिह जाट नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल रवि देशमुख शिबू सिंह रामवती जाट प्रकाश डेहरिया योगेश बर्डे बाबू सिह,मनोज ठाकुर बंटी अग्रवाल,संजीत चौधरी राजकुमार नागले परमेश्वर नागले कुबेर डोंगरी मंडल मंत्री विनय मदने रमेश खवसे प्रविण सोनी,राहूल बर्डे, विन्नी राय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मां भगवती के पूजन हेतु सह परिवार सारणी पहुचे विधायक पंडाग्रे किया कई दुर्गा पंडालों का भ्रमण एवं पूजन
+ There are no comments
Add yours