चिचोली। आज चिचोली के विधायक प्रतिनिधि संतोष बटनू पटेल और कमलनाथ विचार मंच के विधानसभा अध्यक्ष राहुल चंदेलकर का चिचोली में सभी कांग्रेसी जनों ने बड़े हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर हॉस्पिटल पहुंचकर सभी वृद्ध जनों के बीच में सभी का आशिर्वाद लेकर केक काटकर फल वितरित करके वृद्ध जनों का सम्मान करते हुए और हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया साथ ही सारे हॉस्पिटल में मरीज से लगाकर डॉक्टरों तक सभी को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए और दोनों कांग्रेश दिग्गजों ने केक काटा और सभी ने बधाई दी। बधाई देने वालों में सेवादल प्रदेश सचिव मनोज आर्य महिला नेत्री सावित्री कुमरे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र आर्य विधायक प्रतिनिधि अशोक राठौर तोप पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेकराम यादव सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश आर्य जगदीश आर्य मोहन राठौर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य प्रज्वल आर्य सुदेश आर्य अमन खान गोपाल परते प्रहलाद योगेश बावने मनोज परते आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता ओके साथ हॉस्पिटल के खंड चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त स्टाफ और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।