सारनी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के शुभ अवसर पर शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सारणी के मुख्य अधिकारी सी के मेश्राम जी के आदेश अनुसार नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक के के भावसार, रामराज यादव, निराकार सागर, कामदेव सोनी, वृद्ध आश्रम सारणी में पहुंच कर वृद्ध जनों को फल सेब, केला, और मिठाई वितरण कर, वृद्धजनों को फूल माला पहनाकर, उनका सम्मान किया गया। और साथ ही वृद्धजनों के  चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।एवं उनसे चर्चा कर उनके स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथी वृद्धजनों के उत्साहवर्धन हेतु,कर्मचारी निराकार सागर, ने इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना गीत गाकर वृद्धजनों  का उनका मनोबल बढ़ाया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *