पुलिस महिला डेस्क ने शुरू किया महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान

Estimated read time 0 min read

सारनी। पुलिस विभाग की महिला  डेक्स ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है। बुधवार को एसपी सीमाला प्रसाद एवं एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन तथा एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फतेह बहादुर के नेतृत्व में महिला डेस्क प्रभारी अलका राय, प्रधान आरक्षक रंजना सिंह,आरक्षक शीला ने महिलासशक्तिकरण,जागरूकतामहिला हिंसा रोकोअभियान कि शुरुआत की। इस अभियान के तहत महिलाओं को एकत्र करके महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश की जानकारी दी। महिला डेस्क प्रभारी श्रीमती राय ने बताया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिला अपराधों को रोकने में सहभागी बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला घरेलू हिंसा अधिनियम और महिलाओ के साथ कार्यस्थल पर होने वाली यौन उत्पीडन निवारण अधिनियम की जानकारी दी। महिला समुह ने आश्वासन दिया कि किसी भी महिला के साथ हिंसा के खिलाफ विरोध करेंगे। महिला  के साथ हिंसा नहीं होने देंगे। महिलाओ के मदद के लिए बनने टोल फ्री नंबर जैसे पुलिस 100,महिला हेल्प1090,1091,सी एम हेल्प लाइन 181 इत्यादि प्रमुख नंबरों की जानकारी दी गई। डेस्क प्रभारी अलका राय एवं रंजना सिंह ने बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंर्तगत अधिनियम 21 वर्ष से कम उम्र वाले लड़के एवम् 18 वर्ष से कम उम्र वाली बालिका बाल विवाह करना कानूनी अपराध है। जैसे विषयों की जानकारी महिलाओं को दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours