बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर चल रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 23 सितंबर गुरूवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला कार्यालय विजय भवन में स्वास्थ परीक्षण षिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी मनीषसिंह ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ शिविर में नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर में मेडिसन विशेषज्ञ एवं विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.ब्रजेश वामनकर, डॉ. नितिन राठी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ.महेन्द्रसिंह चौहान, डॉ.अशोक मुले, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अरूणा चौहान, डॉ.दीप्ती राठी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.जयदीप पोपली, जनरल फिजिशियन डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, डॉ.अरूण उच्चसरे, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ.एम.एल.राठौर, डॉ.मनोज अग्रवाल द्वारा सेवाएं दी जाएगी। साथ ही शुगर एवं बीपी की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। शिविर प्रभारी मनीषसिंह ठाकुर, डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान ने नागरिकों से स्वास्थ शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *