सारनी। नारायण आजीविका संकुल ( CLF) स्तरीय चोपना की महिलाओं द्वारा, ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर जिला बैतूल एवं भारत पेट्रोलियम गैस भोपाल के सहयोग सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुजाता बाबरस राज्य समन्वयक भारत पैट्रोलियम गैस भोपाल, सुरजीत संधू उज्जवला समन्वयक भारत गैस भोपाल , विजय मीणा विक्रय अधिकारी भारत गैस , संस्था ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा की अध्यक्ष भारतीय अग्रवाल, नारायण आजीविका संकुल स्तरीय चोपना सीएलएफ की अध्यक्ष मंजू विश्वास सचिव श्रीमती कल्पना राय सचिव सहानवति कवड़े , उपाध्यक्ष सोनाली मंडल, माया ढाली कोषाध्यक्ष सीएलएफ संगठन चोपना ग्राम पंचायत सरपंच मीरा नवरे , बैतूल जिला के भारत पैट्रोलियम गैस एजेंसी गौतमी शाहपुर एवं अपराजिता भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर भी मौजूद रहे। चोपना कैंप के ग्राम संगठन की महिलाएं बादलपुर पूंजी चोपना वन ग्राम चोपना – 1,2,3, दुर्गापुर ,निश्चिंतापुर, नूतनदंगा, झोली ,हीरापुर ग्राम वन , लखीपुर मालवर, फुलवेरिया ग्राम संगठन की महिलाएं एवं गोपीनाथपुर स्व सहायता समूह की महिलाए , उज्वला हितग्राहियों की महिलाएं उपस्थित थी । प्रदीप विश्वास (पूर्व जनपद सदस्य) घोड़ाडोंगरी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत सुजाता बाबरस राज्य समन्वयक भारत गैस पेट्रोलियम भोपाल के द्वारा एवं उनके सहयोगी द्वारा लोगों को जानकारी दी की उज्वला गैस कनेक्शन धारी गैस गैस पर भोजन पकाएं । लकड़ी का उपयोग ना करें गैस के उपयोग से वायु प्रदूषित नहीं होता एवं समय का सदुपयोग किया जाता है। समय की बचत होती है। उनके द्वारा झरना विश्वास एवं मंजू विश्वास को गैस चूल्हा रुपए में विक्रय किए, उज्जवला कनेक्शन के वंचित परिवारों के कनेक्शन हेतु फॉर्म भरे गए। गैस पर भोजन बनाते समय सावधानी कैसे रखी जाए वह भी जानकारी दी गई। ग्राम भारती महिला मंडल के सहयोग से उज्वला हितग्राही एवं राष्ट्रीय आजीविका स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित अचार का स्टॉल लगाया गया और बहुत बड़ी मात्रा में उसका विक्रय भी किया गया । लोगों ने अपने-अपने स्वादानुसार अलग-अलग प्रकार के अचार मनपसंद खरीदें। भारतीय अग्रवाल द्वारा संस्था की जानकारी देते हुए बताया गया की सन उन्नीस सौ पचासी से संस्था महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेकों कार्य करते आ रही है वर्तमान में स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ कार्य कर कार्य कर उन्हें रोज रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण देकर रोजगार /स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है । विभिन्न विभागों के साथ सहयोग से ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजन कराकर क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राम भारती परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर हितकला विजयवार द्वारा निशुल्क परिवार परामर्श केंद्र एवं ग्राम भारती स्वधार गृह की जानकारी दी गई। ग्राम भारती महिला मंडल के सदस्य ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किए।