• गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सारनी। गणेश चतुर्थी पर सांस्कतिक कार्यक्रम एवं चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। शासन की गाइड लाइन का पालन सभी को करना है। उपरोक्त उदगार एसडीएम अनिल सोनी ने शांति समिति की बैठक में व्यक्त किये हैं। गणेश चतुर्थी एवं विसर्जन को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बुधवार को एसडीएम अनिल सोनी,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,प्रभारी टीआई फते बहादुर,बिजली विभाग उपयंत्री प्रमोद वरकड़े,नपा स्वास्थ्य निरीक्षक केके भावसार,उत्सव समिति सचिव आरके मरकाम की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने कहा कि आगामी 10 सितम्बर गणेश चतुर्थी एवं विसर्जन में कॅरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी है। उन्होने कहा कि मूर्ति का साइज 3 फिट से अधिक नही होना चाहिए। विसर्जन में 10 लोगो से ज्यादा की अनुमति नही है। श्री सोनी ने कहा कि विसर्जन स्थल पर साफ सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था नपा प्रशासन के द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध रहेगा। संस्कृति कार्यक्रम नही होंगे। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रभारी टीआई फते बहादुर ने कहा कि आगामी सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाए। उन्होंने बताया कि सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापुर और बगडोना में जहां जहां पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पॉइंट लगाए जाएंगे साथ ही सारनी, पाथाखेड़ा पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का कार्य किया जायेगा। एसडीएम श्री सोनी ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर मनाया जाए। शांति समिति की बैठक में विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान खान,बिजली विभाग उपयंत्री प्रमोद वरकड़े,सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी, सुधा चन्द्रा, किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे,पप्पू मंसुरी, शब्बीर बेदी,किशोर चौहान, डेकोरेशन एसोसिएशन के नईम भाई एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *