सारनी। शहर के पाथाखेड़ा, वार्ड 10 मछलीकांटा समेत अन्य क्षेत्रों से तकरीबन 4 संदिग्ध लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए लिए थे। गुरुवार रात इनकी रिपोर्ट आ गई। सारनी के 4 समेत घोड़ाडोंगरी ब्लाक के सभी छह सैंपल नेगेटिव आए हैं। यह बेहतर खबर है। ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. संजीव शर्मा ने बताया शहर के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से बचना होगा। फिलहाल यह एकमात्र उपाय है। इस स्थिति में कोरोना पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इससे बचना बेहद जरूरी है। शासन की एडवाइजरी का पूरा पालन होना चाहिए। इस बीच नगर पालिका शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कर रही है।