सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी वैश्विक महामारी की विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात विद्युत उत्पादन, वितरण, परेषान के कार्य मे लगे मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी में कार्यरत विद्युत कार्मिकों को पावर इंजीनियरिंग एम्पलाई एसोसिएशन के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को पत्र लिखकर उन्हें बीमा सुरक्षा एवं उनका उत्साहवर्धन करने का निवेदन किया गया। जानकारी देते हुए पावर इंजीनियरिंग एम्पलाई एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सरियाम ने बताया कि इस समय हमारा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जुड़ा है ऐसी विषम परिस्थितियों में भी मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में कार्यरत विद्युत कर्मी अति आवश्यक सेवा के लिए दिन रात विद्युत उत्पादन, वितरण, पारेषण कर रहे हैं। जिसको लेकर पीईईए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अजय कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। जिसमें मांग करी गई कि इस महामारी को रोकने की लड़ाई में प्रदेश के प्रत्येक विद्युत कार्मिक विद्युत सप्लाई बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। जिन सभी विद्युत कार्मिकों को पचास लाख को बीमा राशि सुरक्षा देने के साथ समय-समय पर उत्साहवर्धन करने किया जाये।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *