- सभी आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
सारनी। युवक की पीट पीट कर हत्या करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घण्टे में सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। सोमवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने सारनी थाने में इस मामले का खुलासा किया है। एसडीओपी श्री चौहान ने कहा कि मृतक की पत्नी नाजिया की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस ने शव की पीएम रिपोर्ट में अंदरूनी एवं बाहरी चोट के चलते मौत होना बताया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू की। युवक की हत्या के मामले को एसपी सीमाला प्रसाद के निर्देशन एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने गंभीरता से लेते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने युवक को पीट पीट हत्या करने की बात स्वीकार की है। सोमवार को सभी आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर हत्या में उपयोग की गई सामग्री बरामद की है। गौरतलब है कि 5 अगस्त को वार्ड एक मे रहने वाले बाबू उर्फ रहमान को चोरी के शक में रितेश एवं उसकी पत्नी ने घर से ले गए थे। दोनों को मनीष धोटे के घर पर बंधक बनाकर मारपीट की थी। मारपीट की वजह से बाबू की मौत हो गई। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर मनीष धोटे,रितेश जुलमी,धनराज,देवेंद्र मालवीय एवं इंदिरा जुल्मे को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले का खुलासा करने में प्रभारी टीआई फते बहादुर,एएसआई मुज्जफर हुसैन, रामेश्वर राजपूत, एकानन्द, प्रधान आरक्षक आशीष, दिनेश कुमार, रंजना सिंह, पुनम तिवारी, आरक्षक हीरालाल, विकास, अजय खेरवार, हेमंत, कमल, दीपक सिसोदिया, सुभाशु, विक्रम, सुनीता, शालू एवं राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने पांचो आरोपियों पर अपराध क्रमांक 454 एवं धारा 342, 302, 34 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
+ There are no comments
Add yours