सारनी। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज के बच्चों ने बाजार चौक में हुए कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति के साथ आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वैशाली रोहतिया ने कहा की आदिवासी दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि सामाजिक रीति रिवाज व संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी है। वही समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर सभी सामाजिक बंधुओं को मिलजुल कर कार्य करना होगा तब ही आदिवासी समाज का उत्थान हो सकता है इस मौके पर नगर अध्यक्ष गोपाल कठोतिया, दीपक रावतेल, संतोष रावतेल, श्याम लाल रावतेल, भगवान जावरे, विजय उपराले, मनोज पंडित, वसीम खान, राफे बख्श सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *