घोड़ाडोंगरी। घोड़ाड़ोगरी नगर को नगर परिषद का दर्जा प्राप्त हुए लगभग सात आठ माह का समय व्यतीत हो चुका है परंतु वार्ड नंबर 10 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के निवासी दलदल और कीचड़ में से आने जाने को मजबूर है। यूं तो गांव गांव तक सड़क पहुंचाने के दावे भले ही होते हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है जिस का नजारा मुख्य मार्ग से कांजी हाउस पहुंच मार्ग पर देखा जा सकता है जो यह मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है। वार्ड वासियों को कीचड़ से लथपथ होकर अपना सफर तय करना पड़ रहा है यह मार्ग पूरी तरह दलदल,कीचड़ में तब्दील होता नजर आ रहा है यह सड़क इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है की यहां ना तो सड़क बनाई गई है ना वैकल्पिक व्यवस्था के तौर डस्ट या मुरूम डाली गई है सड़क इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि उस पर चल पाना बिल्कुल नामुमकिन हो गया है लेकिन मजबूरी में किसानों को वार्ड वासियों को और कोई विकल्प नहीं होने से इस सड़क से गुजरना पड़ता है। इस सड़क दुरुस्त करने के लिए पूर्व ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करा दिया गया है पर पंचायत ने आधी अधूरी सड़क बनाकर छोड़ दी ।

दो तीन मोहल्ले को जोड़ता यह रोड

बता दे स्टेट हाईवे से सीधे कांजी हाउस होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड से सरपंच मोहल्ला और बाजार मोहल्ला पटेल कॉलोनी की ओर आना-जाना करने वाले वार्ड वासियों को यह मार्ग सीधा स्टेट हाईवे पर जोड़ता है। यह मार्ग दलदल में तब्दील होने के कारण एक किलोमीटर घूम कर लोगों को आना जाना पड़ रहा है जानकारों का कहना है कि इस मार्ग पर तुरंत के लिए डस्ट ,मुरूम या बजरी डालकर सड़क को आने-जाने जैसा किया जा सकता है वर्तमान समय के लिए परंतु इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है जहां आने जाने वाले लोग दलदल के कारण कोई अपनी बाइक से स्लिप हो रहा है तो कोई गिर रहा है।

26 फिट चौड़ी सड़क मौके पर 10 फीट भी नहीं

यह मार्ग अभिलेखों में 26 फीट की चौड़ाई  है पर मौके पर 10 फीट भी रोड नहीं है जहां सड़क के आजू-बाजू निवासरत लोगों ने इस सड़क को अतिक्रमण करने की मंशा से पत्थर जमा कर अपने कब्जे में कर रखा है जहां से ट्रक एंबुलेंस फायर बिग्रेड बोरिंग मशीन जैसे वाहन गुजरना बड़ा मुश्किल हो गया है। वार्ड के टनटी लाल सराठे ने बताया पूर्व में जनप्रतिनिधियों की पहल से यहां आधी सड़क और पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत ने कराया था परंतु बजट के अभाव में यह मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो सका शेष मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग वार्ड वासियों द्वारा की जा रही है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *