सारनी। लोनारी कुनबी समाज संगठन ने करोना बीमारी के चलते स्वर्गवास होने वाले समाज सदस्यों को श्रद्धांजलि दी हैं। समाज के अध्यक्ष मानिकराव धोटे एवं समाज के सदस्य महेंद्र सराटकर ने कहा कि कॅरोना महामारी के चलते समाज के सदस्यों का निधन हुआ है। समाज सदस्यों की मौत से समाज को भारी क्षति पँहुची है। उन्होंने कहा की उन सभी साथियों की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। समाज के अध्यक्ष श्री धोटे ने कहा कि समाज संगठन ने ईश्वर से उन सभी सदस्यों के लिए जो आज हमारे बीच नही रहे , उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं मोमबत्ती जलाकर , मौन धारण कर सामूहिक रूप से श्रधांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाज के माणिक धोटे ,वी. एन. बारस्कर, वी. एन ठाकरे, यादोराव धोटे,लक्षमण धोटे, हेमन्त धोटे,दिनेश मानकर,योगेश साकरे, महेंद्र सराटकर, राजू गावंडे,आदि उपस्थित थे।