बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन स्थित वैक्सीनेषन सेंटर पर शनिवार 31 जुलाई को 272 लोगो को कोविषील्ड की वैक्सीन लगाई गई। जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी ने बताया कि 249 लोगो को पहला व 23 लोगो को दूसरा डोज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाया गया।