• मंडल प्रभारी विशाल बत्रा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

सारनी। भारतीय जनता पार्टी  मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में मंडल कार्यालय में मंडल कार्यकारिणी  की बैठक की गई। जिसमें सारनी मंडल के प्रभारी विशाल बत्रा के प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष एवं साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक का शुभारंभ करते हुए मंडल प्रभारी विशाल बत्रा एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र मैं दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा कार्यक्रम मैं स्वागत उद्बोधन देते हुए  मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए समस्त नवनियुक्त मंडल कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने आगामी कार्यसमिति की बैठक  मंडल स्तर पर करने के दिशा निर्देश दिए हैं जिसमें हमें मंडल प्रभारी विशाल बतरा के नेतृत्व  एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम करना है। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं सारणी मंडल के प्रभारी के रूप में पधारे विशाल बत्रा ने बैठक के उद्देश्य को मंडल के कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा एवं कहा कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने प्रत्येक मंडल में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन करना तय किया है। जिसमें समस्त मंडल के नवनियुक्त मंडल के पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति एवं कार्य पद्धति के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं अनुशासन के साथ कार्य करना होता है। उन्होंने कहा कि जिले के 29 मंडलों में सारणी मंडल अग्रणी है यहां के कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों को अनुशासन एवं रीति नीति के साथ ईमानदारी के साथ  करते हैं। मैं भी आप लोगों के साथ ईमानदारी से कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ पार्टी के कार्यों को पूर्ण करूगां एवं जिला नेतृत्व से आगामी कार्यक्रमों के जो दिशा निर्देश आए हैं  उसको हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम  का संचालन मंडल के महामंत्री किशोर वरदे ने किया एवं महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। इस बैठक में मुख्य रूप से नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा जी पी सिंह समीर मशीद उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे शिबू सिंह कृष्णा साहू श्रीमती सविता डेहरिया  कोषाध्यक्ष जगदीश पवार मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे विनय मदने श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल रमेश  खवसे आशा डेहरिया श्रीमती मीरा गावंडे रमेश हारोड़े सतीश बोरासी अरुण मकोड़े योगेश बर्डे मुकेश यादव प्रकाश डेहरिया नरेंद्र उघडे मनीष धोटे मनोज ठाकुर राकेश सोनी परमेश्वर नागले बापू कड़वे महेंद्र पवार अंजनी सिंह बाबू सिंह विनी राय राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *